Periods Mein Dard ka Ayurvedic Upchar
.jpeg)
पीरियड्स में दर्द से छुटकारा पाने का आयुर्वेदिक उपचार- Periods Mein Dard se Chutkara Pane ka Ayurvedic Upchar जब एक लड़की अपनी यौवनावस्था में प्रवेश करती है तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते है। उसमें से एक प्रक्रिया मासिक धर्म की है जिसमें शारीरिक और हार्मोनल बदलावों से गुजरती है। पीरियड्स के समय में महिलाएं अपनी शुरुआती किशोरावस्था में दर्द से पीड़ित हो सकती हैं। ज्यादातर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कुछ असुविधा का अनुभव होता है और पहले दिन यह अनुभव बहुत ज्यादा होता है। लेकिन 10% महिलाओं को होने वाला दर्द गंभीर हो सकता है। आमतौर पर हर महीने एक लड़की और महिला को 3 से 7 दिन तक रहने वाले पीरियड्स में दर्द का अनुभव अलग-अलग हो सकता है। कुछ लड़की और महिलाओं में पीरियड्स के समय दर्द कम होता है और कुछ महिलाओं में दर्द इतना होता हैं कि उनके लिए अपने दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों करना मुश्किल हो जाता है। आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे की पीरियड्स में दर्द का इलाज और पीरियड्स में दर्द कैसे कम करें । पीरियड्स में दर्द होने का कारण पीरियड्स में दर्द होने का कारण कई हो सकते है। क...