PCOD ka Ayurvedic Upchar

पीसीओडी कैसे ठीक करें?- PCOD in Hindi आजकल महिलाओं में हर्मोनल डिस्बैलेंस की समस्या तेजी से पनप रही है जिसके कारण कई तरीके की बीमारियां होने लगी है। जिनका पता देर से चलता है और समस्या बढ़ती जाती है और इलाज करने में उतना ही फिर समय लगता है। खराब जीवनशाली, आहार और सही नींद न लेने पर हर्मोन प्रणाली ठीक से काम करने में असफल हो जाती है। जिसके कारण ज्यादातर महिलाओं को पॉलिसिस्टिक ओवेरियन डिसऑर्डर (pcod in hindi) की समस्या से जुझ रही है। आकड़ों के मुताबिक, यह समस्या इतनी आम हो गई है कि 10 में से 1 महिला का शिकार हो रही है। (Read more - क्या होता है PCOD क्यों हो रही है देश की हर दूसरी महिला इसका शिकार ) आयुर्वेद के अनुसार, PCOD एक विकार है जो शरीर में वात, पित्त और कफ जैसे त्रिदोष को प्रभावित करता है। इन तीनों दोषों की बात करें तो वात के बिगड़ने से मासिक धर्म कम आते है, अनियमित हो सकता है और बैहद दर्दनाक भी हो सकता है। पित्त के बिगड़ने से ज्यादा बाल झड़ते है, मासिक धर्म के समय दर्द हो सकता है और चेहरे पर मुहांसे आते है। जबकि कफ के बिगड़ने से वजन बढ़ना, डायबिटीज का खतरा होना, प...